Friday, 5 April 2013

बड़े अच्छे लगते है .........



एक वो था जो
 सांसों में बसा था ,
एक ये जिसके 
नाम से सांसे 
चलती है ...........
एक वो था जिसने 
कभी कदमो में 
फूल बिछाये थे ,
और इसने मेरा 
दामन ही फूलों 
से भर दिया ..........
एक वो था जिसने
 नज़रों से भी न
छुआ था ,

और इसके स्पर्श 
ने ही मुझे सोना 
बना दिया .......
.कभी उसने गा
 कर कहा था ,
बड़े अच्छे लगते है 
और इसका मौन ही 
गुनगुनाता रहता 
है  ......
बड़े अच्छे लगते है .........



Thursday, 4 April 2013

आज तुम नहीं हो .......


आज तुम नहीं हो तो

क्या सूरज नहीं निकला 
,
पर उसमे वो चमक ही कहाँ ..........

आज तुम नहीं हो तो

क्या फूल नहीं खिला 
,
पर उसमे वो महक ही कहाँ ........

जब तुम नहीं हो तो सब हो


कर भी कुछ नहीं होता

 ......
ना सूरज में चमक ना हवाओं


में महक और आज तुम नहीं


हो तो मेरी आँखों में भी वो


नूर कहाँ .................

Wednesday, 3 April 2013

सरिता का हठ ...!




सागर का  खारापन 
सरिता का घुलता अस्तित्व,
हारी सरिता 
हठ  पर उतर आयी .......

सागर का अनुनय 
गर घुलती रही 
सरिता उसमे ,
सानिंध्य उसका 
सागर को भी मीठा कर देगा 
 सरिता की मिठास से
छोड़ देगा अपना खारापन ..

सरिता का हठ ...!

अपनी पहचान बनाने का 
धरा की कठोरता 
गगन की तपिश ना 
रोक पाएगी उसे ....

सागर की फैली बाहों को
 कर अनदेखा 
बस चली,इठलाती
अपनी नयी डगर पर .......

 सागर के बिन सरिता का
 अस्तित्व भी क्या ...!

जरा सी तपिश ना  सहन हुई
कुम्हलाई , 
मुरझाई सरिता ...

मुड़ कर देखा जो 
एक बार फिर से 
सागर भीगी आँखे लिए 
बाहें फैलाये 
प्रतीक्षा में था उसकी 
अभी भी ...

सरिता फिर से मुड़ चली
सागर से मिलने ..........

Thursday, 28 March 2013

अब तू क्यूँ मचलता है मन .....


मन फिर मचल गया
जरा मुड कर तो
 देख कोई है शायद
 अभी भी तेरे इंतज़ार में ...

नज़र आया 
दूर तक वीराना ही 
कोई तो पुकारेगा
 इस वीराने में ...

 एक बार फिर 
से तो मुड कर देख जरा 
मन ...

अब तू क्यूँ मचलता है 
कौन है 
जो तेरा इंतज़ार करे ,
तुझे पुकारे .....

तूने ही तो तोड़ डाले थे 
सारे तार ,
सारे राह उलझा दिए थे 
अब कौनसी राह ढूंढता है ...

खिले फूलों 
को तूने ही बिखराया था ,
अब किस बहार का इंतज़ार है तुझे ... 

अब तू क्यूँ मचलता है 
मन 
किसको पुकारता है अब
 इस वीराने में ........

Friday, 22 March 2013

तलाश फिर भी जारी है.......

कितने चेहरे
हैं आस -पास
इन चेहरों की भीड़ में
तलाश ,
एक अपने से
जाने पहचाने चेहरे की

तलाश
एक पहचानी सी
मुस्कान की
जो मिले ,लिये
आँखों में वही जान -पहचान

तलाश
पूरी कब होती है
समय बदलता है
चेहरे बदल जाते हैं ...

तलाश
फिर भी कायम है
इस
बदलते समय में ,
एक अपनेपन की
उन्हीं बदले हुए चेहरों में

कभी-कभी  यह
तलाश
कभी भी ख़त्म नहीं होती

तलाश
खत्म भी कैसे हो
जब वही जाने -पहचाने
चेहरे
मिल कर भी नहीं मिलते ,
फिर रहे हों अजनबियत
का मुखोटा पहने ......

तलाश
फिर भी जारी है
इंतजार भी है उन
अजनबियत के
मुखोटों के उतरने का .....




Saturday, 16 March 2013

मंदिर की आरती



एक किसान जो रोज़
  संध्या को
 अपने बैलों के साथ
मंदिर के पास से गुजरता ...........

अक्सर पुजारी को
दीपक करते हुए देखता तो
 मन उसका भी करता
के हाथ जोड़ दूँ ,
पर तभी
अपनी फटेहाल हालत और
मंदिर के गुम्बंद पर
सोने का कलश
देख कर अपने मुहं और कंधे टेढ़े
से कर ,
चल देता ...............

 एक दिन उसके गुस्से की कोई
सीमा न रही
जब मंदिर की आरती
के समय ,
वहां से आते ढोल -नगाड़ों
के शोर से उसके
बैल बिदक कर भाग छूटे .........

नाराज़ हो पुजारी से पूछ बैठा ,ये कैसा
शोर मचाया है ,
मेरे तो बैल ही बिदक गए ............

पुजारी बोला
हे पुत्र , आरती उतार रहें है !
अब किसान खीझ उठा
ओह ...! अरे भाई,
पहले आरती को ऊपर चढाते ही
क्यूँ हो जो ढोल -नगाड़े बजा कर
उतारा जाये ,
आहिस्ता से भी तो पुकार सकते हो ........

पुजारी ने उसे भगवान की
 महिमा समझाई ,
दान -पुन्य की बात भी
 कुछ कान में डाली
 किसान तो  कुछ ना समझा पर उसने
 पुजारी  को खूब समझाया   ...........

देखो भाई ...!जब एक किसान
अपने खेत में बीज बोता है तो
ना जाने कितने प्राणियों के
पेट भरता है ,
हजारों चींटियाँ कितने ही पंछी
 और भी कई जीव जन्तुं
अपना हिस्सा अपने आप ही ले लेते ...

मेरी पसीने की कमाई
तुम्हारे भगवान पर
 क्यूँ लुटाऊं,
इसने मुझे क्या दिया ...!
इसकी आरती ने तो
मेरे बैल भी भगा दिए वो
अब कहाँ से ढूंढ़ कर लाऊं .........!


Wednesday, 13 March 2013

तुम्हारा नाम सागर किनारे लिखा था मैंने ....



तुम्हारा नाम 
 पत्थर पर नही लिखा था मैंने 
पत्थरों पर लिखे नाम
वक्त के साथ धुंधला जाते है .........

तुम्हारा नाम ,
सागर किनारे लिखा था मैंने 
सागर के किनारे 
की रेत पर लिखे नाम 
कभी नहीं मिटते .......

 लहरों के साथ सागर 
में ही  मिल जाते है 
सागर किनारे लिखे नाम ,
बहते रहते है
 हर लहर के साथ 
न घुलते है न  गलते है ..

शायद इसी लिए ,
सागर का पानी खारा होता है ..

आंसुओं से 
जो लिखे होते है
सागर किनारे लिखे नाम ...

कभी अंजुरी भर कर देखोगे ,
किसी लहर पर किसी 
किरण को 
झिलमिलाती देखोगे
 तुम्हे 
लिखा नज़र आएगा 
तुम्हारा नाम .........