Monday, 29 April 2013

पर तुम एक आभास ही तो हो ...


तुमको याद करना

 तुमको ढूँढना ,

हर आहट पर पलट

 कर देखना के तुम

 आ रहे हो शायद ...


पर तुम ,तुम 

तो हो ही नहीं

 एक आभास 

ही तो हो ...


मुझे यूँ भी लगता है
 ,
एक दिन तुम आओगे

 और मेरे कंधे पर धीरे 

 हाथ रखोगे

 मैं पलट कर देखूंगी ,

तुम्हे अपने सामने

 ही पाऊँगी...


मैं इसी आभास 

मैं ही रहती हूँ

 और गुम रहना भी

 चाहती हूँ ...

( चित्र गूगल से साभार )

Friday, 26 April 2013

दुविधा


दरवाजा बंद कर 
दस्तक भी
 देते हो 
गुम हो कर
 आवाज़
 भी लगाते हो ...

चुप रहने को कह 
नज़रो से सवाल
 भी करते हो 
आखिरी बार
मिलकर ,
मिलने भी चले 
आते हो ...

ये तुम बार -बार ,
हर बार ,
मुझे कैसी 
दुविधा में घुमा 
जाते हो ...

Thursday, 25 April 2013

तो ये मन कब्रिस्तान ही बन जाता है ...

जब कोई सुनने वाला न हो
 मन की बात ,
और रह जाये 
मन की मन ही में ...

खुद से खुद की ही
 बात करते रहे ,
और सुनते रहे
 खुद ही को ....

दबाते रहें अपने 
मन की बातों को ,
भर -भर के ठंडी 
सांसों से ........

भर दे मन को एक गहरी 
सीलन से ,
मार दे अपने 
मन की आवाज़ को ...

तो ये मन कब्रिस्तान ही
 बन जाता है ...

( पगडण्डीयां  में प्रकाशित )

( चित्र गूगल से साभार )

Tuesday, 23 April 2013

ऐसे राजा के राज को क्या कहिये ...!

एक देश में एक राजा
गूंगा  गुड्डा सा ,
नहीं चल सकता बिन सहारे
चलता भी तो कठपुतली सा ,
न मर्ज़ी से गर्दन घुमाता
बोल भी कहाँ पाता
मर्ज़ी से अपनी ....

 जैसा राजा होगा ,
होगी प्रजा भी तो वैसी ही ,
दोष किस्मत को या
नियति को ...

नियति को ...!
तो क्यूँ दे नियति को दोष ,
दोष  किस्मत को भी
क्यूँ दे हम ...

प्रजा ने जब ऐसी ही
नियति पायी हो
तो किस्मत में भी
तो वही पायेगी जो बोया है ...

ऐसे राजा के राज  को
क्या कहिये ...!
अंधेर नगरी , चौपट  राजा ...

ऐसे राज में प्रजा में भी कैसी
 चहुँ ओर फैली
अराजकता ,
दिशाहीन सी भटकती ,
दर -दर न्याय के लिए
लताड़ी  जाती हर जगह से ...

लिए मरा मनोबल
 प्रजा  भी
फिरती बस लाशों की
तरह ...

गर्म धरा पर बूंद उछल
कर मिट जाती क्षण में ,
कुछ ऐसे  ही
प्रजा का जोश भी मिट जाता ...

देखती एक दूसरे को शक से
केवल शोर मचाती
ढोल बजाती
आक्षेप लगाती हर किसी
दूसरे पर ....

नहीं देखा कभी झाँक कर
अपने अंतर्मन में
तलाशती बाहर रोशनी
भीतर लिए खुद के अँधेरा ...

दोषी कौन है ?
क्या राजा
या प्रजा भी ,
दोनों ही दोषी और
दोनों ही ना माने ...

ना माने अगर दोष अपना
टूटेंगी फिर
ऐसे ही कई गुड़ियाँ
भग्न होती रहेंगी
ऐसे ही प्रतिमाएँ ....













Sunday, 21 April 2013

ਹਵਾ ਚ ਲਿਖੀ ਚਿੱਠੀ ...( हवा में लिखी चिट्ठी)

ਮੈਂ ਰੋਜ਼ ,
ਉਸਨੂੰ ਇਕੱ ਚਿੱਠੀ 
ਲਿੱਖਦੀ ਹਾਂ 
ਲਿੱਖ ਕੇ ਉਸਨੂੰ
ਹਵਾ ਵਿਚ ਉਡਾ ਦਿੰਦੀ ਹਾਂ ...

ਪਤਾ ਨਹੀਂ ਉਸਨੂੰ ਉੱਹ
ਚਿੱਠੀ ਮਿਲਦੀ
ਵੀ ਹੈ ਕਿ ਨਹੀਂ....


ਪਰ ਮੈਨੂ ਉਸ ਦੇ
ਜਵਾਬ ਦੀ
ਉਡੀਕ ਜਰੂਰ
ਰਹਿੰਦੀ ਹੈ ...

ਚਿੱਠੀ ਭੇਜਕੇ ਮੈਂ
ਕਦੇ ਇਹ ਵੀ ਸੋਚਦੀ ਹਾਂ
ਹਵਾ ਦਾ ਕਿ ਹੈ
ਉਹ ਪੁਜੇ ਯਾ ਨਾ ਪੁਜੇ
ਉਹ ਤਾਂ ਵਗਦਾ ਰੇਲਾ ਹੀ ਤਾਂ ਹੈ ...

ਮੈਂ ਇਹ ਵੀ ਸੋਚਦੀ ਹਾਂ
ਉਹ ਚਿੱਠੀ ,
ਮੈਂ ਕਿਉਂ ਨਾ
ਕਬੁਤਰ ਵਲ ਭੇਜੀ
ਉਹ ਉਸਦੇ ਥਾਂ ਲੇ ਕੇ ਤਾਂ
ਜਾਉ...

ਪਰ , ਮੈਨੂ ਕੀ ਪਤਾ ,
ਉਹ ਹੁਣ
ਕਿਥੇ ਰਹਿੰਦਾ ਹੈ
ਉਸ ਦਾ ਪਤਾ -ਠਿਕਾਣਾ ਵੀ ਕੀ ਹੈ
ਕਬੁਤਰ ਤਾਂ ਰੁਲ ਹੀ ਜਾਵੇਗਾ

ਇਹ ਮੇਰਾ ਸੁਨੇਹਾ ਤਾਂ ਹਵਾ ਹੀ
ਲੇ ਕੇ ਜਾਵੇਗੀ
ਹਵਾ ਕਦੀ ਆਪਣਾ ਰਾਹ
ਭਟਕਦੀ ਨਹੀ ਹੈ ...

ਮੈਨੂ ਇਹ ਯ੍ਕੀਨ ਵੀ ਹੈ
ਮੇਰੀ ਚਿਟ੍ਠੀ ਉਹ
ਜਰੂਰ ਪਡ਼ਦਾ ਹੈ
ਪਡ਼ ਕੇ ਜਵਾਬ ਵੀ ਦਿੰਦਾ ਹੈ...

ਹਵਾ ਚ ਲਿਖੀ ਚਿੱਠੀ
ਦਾ ਹਾਵਾਬ
ਹਵਾ ਹੀ ਲੈ ਕੇ ਔਂਦੀ ਹੈ...

ਇਹ ਮੈਨੂ ਹਵਾ ਦੀ ਬਦਲੀ
ਹੋਈ ਚਾਲ ਤੇ
ਮਹਕ ,
ਤੋਂ ਪਤਾ ਚਲਦਾ ਹੈ
ਕੀ ਉਸਨੇ ਚਿੱਠੀ ਪਡ਼ ਕੇ
ਜਵਾਬ ਦੇ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ...

ਮੈਂ ਇੱਕ ਹੋਰ ਚਿੱਠੀ
ਹਵਾ ਚ ਉਡਾ ਦਿੰਦੀ ਹਾਂ...
.( चित्र गूगल से साभार )
..............................................................................................................................
मैं रोज़ ,
उसको एक चिट्ठी
लिखती हूँ ,
लिख कर हवा में उड़ा
देती हूँ ....

पता नहीं उसे
यह चिट्टी मिलती भी
है या नहीं ...

पर मुझे उसके
जवाब का
इंतजार जरुर रहता है ...

चिट्ठी भेज कर कभी
सोचती हूँ
हवा का क्या है
क्या मालूम वह पहुंचे भी या नहीं
वह तो बहता रेला है ...

मैं यह भी सोचती हूँ
क्यूँ नहीं मैंने उसे
कबूतर को दे कर भेजा ,
वह उसके ठिकाने तक तो ले जाता ...

पर मुझे क्या मालूम उसका
पता -ठिकाना ,
अब वह कहाँ रहता है
कबूतर तो भटक ही जायेगा ...

मेरे सन्देश तो हवा ही
 ले कर जाएगी
हवा कभी अपना राह नहीं
भटकती ...

मुझे यह यकीन है
वह मेरी चिट्ठी पढता
जरुर है
पढ़ कर जवाब भी देता है ...

हवा में लिखी
चिट्ठी का जवाब
हवा ही ले कर आती है ...

यह मुझे हवा की बदली चाल और
महक से ,
पता चल जाता है
उसने चिट्ठी पढ़ कर जवाब दे दिया ...

मैं एक और चिट्ठी हवा में
उड़ा  देती हूँ ...



Thursday, 18 April 2013

शोभना ब्लॉग -रत्न "सम्मान 2012

17.04.2013 को शोभना वेलफेयर सोसाइटी (जिसके संयोजक सुमित प्रताप सिंह हैं) के तत्वाधान में गांधी पीस फ़ाउंडेशन, नई दिल्ली में आयोजित "शोभना सम्मान 2012" में "शोभना ब्लॉग -रत्न "सम्मान 2012" का पुरस्कार मुझे भी प्राप्त हुआ !!









Monday, 15 April 2013

ਇਹ ਮੇਰਾ ਦਿਲ ਚੰਦਰਾ ਹੈ ...( यह मेरा दिल पागल है ...)

ਵੇ ਚੰਨ
ਤੈਨੂ ਵੇਖ ਕੇ 
ਮੇਨੂ ਉਸਦੀ ਯਾਦ 
ਆ ਜਾਂਦੀ ਹੈ..

ਉਸਦੀ ਸੂਰ੍ਤ ਚ 
ਤੂ ਦਿਸਦਾ ਹੈ 
ਮੇਂਨੂ ...!


ਨਾ ਤੂ ਮੇਰਾ ਹੈ 
ਨਾ ਓਹ ਵੀ ਮੇਰਾ...

ਇਹ ਰਾਜ਼ ਏ 
ਚੰਦਰਾ ਦਿਲ
ਹਾਲੇ ਵੀ ਨਹੀ 
ਸਮਝਿਆ...

ਦੂਰ ਰਹਿਣ ਵਾਲੇ
ਦੂਰੋਂ ਹੀ ਦਿਸ੍ਣ ਵਾਲੇ
ਕਦੇ ਅਪਣੇ ਵੀ ਹੁੰਦੇ ਹੈ ?
ਇਹ ਗਲ , ਮੇਰਾ
ਚੰਦਰਾ ਦਿਲ 
ਸਮਝਣਾ ਨਹੀਂ ਚਾਹੁੰਦਾ...

ਇਹ ਮੇਰਾ ਦਿਲ
ਚੰਦਰਾ ਹੈ 
ਤੇ
ਚੰਦਰਾ ਹੀ ਰਵੇਗਾ...

ਤੇਨੁ ਵੇਖਣ ਦੇ ਸੋ 
ਬਹਾਨੇ ਕਢ ਕੇ 
ਉਸਨੂੰ ਯਾਦ ਕਰਨਾ 
ਵੀ ਤਾਂ
ਨਹੀ ਭੁਲੇਗਾ...
..............................................................................................
ओ चाँद 
तुझे देख कर 
मुझे उसकी याद 
आ जाती है ...

उसकी सूरत  में 
तू  दिखाई देता है 
मुझे ...

ना तू मेरा है 
ना ही वो मेरा है ...

यह राज़  अभी भी 
यह पागल दिल 
नहीं समझा ...

दूर रहने वाले 
दूर से ही दिखने वाले 
कभी अपने हुए है क्या ?
यह बात , मेरा 
पागल दिल समझना 
नहीं चाहता ...

यह मेरा दिल पागल है ,
पागल ही 
रहेगा ...

तुझे देखने के 
सौ बहाने 
निकाल कर , उसे 
याद करना भी नहीं भूलेगा ....

( चित्र गूगल से साभार )