Monday 8 October 2012

संयम


महाभारत का कारण 
अक्सर
 असंयमित वाणी 
और असंयमित आचरण 
ही होता है ........
शांतनु ने अगर काम पर 
संयम रखा होता 
तो क्या ,
देवव्रत को भीष्म होना 
पड़ता ...!
तब 
महाभारत की नीव ही नहीं
रखी जाती .......
गांधारी का भी तो आचरण 
असंयमित ही था ,
अगर 
अपने नेत्रों पर पट्टी 
ना बांधी होती 
तो क्या ,
उसकी संतान ऐसी 
कुसंस्कारी और दुष्कर्मी 
होती ,
ना ही महाभारत की 
सम्भावना होती .........
 अगर संयमित आचरण 
दुर्योधन ने भी किया होता 
तो  क्या ,
वह रिश्तों को तार - तार 
करता...!
और ना ही महाभारत होती ...
द्रोपदी को भी तो 
थोड़ा संयम अपनी वाणी 
पर रखना ही था......
आखिर असंयमित वाणी 
ही तो कारण होती है 
महाभारत का...

9 comments:

  1. महाभारत का कटु सत्य .....बहुत खूब

    ReplyDelete
  2. असंयमित वाणी और आचरण ही झगड़े की फसाद होते है,,,,

    RECENT POST: तेरी फितरत के लोग,

    ReplyDelete
  3. संयम न हो तो महाभारत होना लाज़मी है ... सटीक व्याख्या ।

    ReplyDelete
  4. बिलकुल सही कहा .....बात ही हाथी पाइए और बात ही हाथी पाँव

    ReplyDelete
  5. खुबसूरत बेहतरीन रचना

    ReplyDelete
  6. आजकल सययम है कहाँ सखी ...बच्चों की तो छोडो बड़ो में भी नहीं है ....सही लिखा बिलकुल ...

    ReplyDelete
  7. सही कहा आपने संयम बड़े काम की चीज है. सुंदर कविता.

    ReplyDelete
  8. आपकी इस उत्कृष्ट प्रस्तुति की चर्चा कल मंगलवार ९/१०/१२ को चर्चाकारा राजेश कुमारी द्वारा चर्चामंच पर की जायेगी

    ReplyDelete