Friday 16 November 2012

करैक्टर लेस..


सुना है वह आजकल
बहुत गुनगुनाती है 
हंसती भी बहुत है ....

सुना है वह
उडती तितलियों को
पकड़ने दौड़ पडती है
नंगे  पाँव ही ...

सुना है उसे
अब देहरी लांघने से
भी संकोच नहीं होता ...

सुना है वह
अपने फैसले खुद ही
लेने लगी है ......

सुना है वह अब
सजी संवरी गुडिया या
कठपुतली की तरह
अपने सूत्रधारों के
वश में नहीं रहती ........

सुना तो बहुत  कुछ है
 वह आज-कल
'करैक्टर लेस' हो गयी है ....

 शब्दों को
कानो में  पिघले शीशे की
तरह सहन करती
मुस्करा पड़ती है  वह .........

इस रंग बदली दुनिया में
 ' करेक्टर - लेस ' हो
या
करेक्टर से " लैस "........
बस सुना ही करती है वह ....

11 comments:

  1. करैक्टर लेस या करैक्टर से लैस

    होता है दोनों का बखान ...सही बात कही आपने

    कहलावे एक कुख्यात औ दूसर विख्यात ये जान

    स्वतन्त्र मर्यादित व्यवहार करैक्टर लेस नहीं होता

    वैसे आज भी स्त्री का खुली हवाओं में सांस लेना

    करैक्टर लेस की श्रेणी में रखा जाता है कहीं कहीं

    इन्ही विवशताओं को सुन्दर ढंग से दर्शाया गया है

    आपकी रचना में ..........बधाई

    ReplyDelete
  2. बहुत ही सुन्दर कटाक्ष।

    ReplyDelete
  3. bahut sunder abhivykti....
    aam maanskta samaj kee yuvtiyo ke le aisee hee hai
    par ab shiksha ke sath samay badal raha hai........

    ReplyDelete
  4. BADE HI BEHATAREEN ANDAZ AUR THODA HATKAR SUNDAR PRASTUTI,

    ReplyDelete
  5. bahut sunder bhaw or sarthak kehan man ko chhuti huai

    ReplyDelete
  6. bahut umda sarthak rachna......sacchyi yahi hai

    ReplyDelete
  7. स्त्री की आजादी को अब यही नाम दिया जाता है....करेक्टर-लेस ...इस कविता के माध्यम से एक कड़वी सच्चाई को उभारा है उपासना जी...लाजवाब..

    ReplyDelete
  8. sundar prastuti magar asanyamit jeewan shaili chahe stree ya purush kisi ki bhi ho usike liye hanikarak hoti hai aur samajik alochana ka bhay ek had tak aatm manthan ki prerana deti hai mere vichar se use poori tarah se nakarana bhi theek nahi.kyonki fishalan se savadhan ho jane se pathik girata nahi hai.

    ReplyDelete