Thursday 31 October 2013

आओ एक दीप जलाएँ

आओ एक दीप जलाएँ 
आशा का, 
विश्व शांति के 
विश्वास का ...

आओ एक दीप जलाएँ 
उस बूढी माँ के नाम
 जिसका लाल
बरसों से परदेस में है ...

आओ एक दीप जलाएँ 
उस ललना के नाम 
जिसका सुहाग 
सीमा पर खड़ा है प्रहरी
बन कर ...


आओ एक दीप जलाएँ
उस हर अंधियारे मन के लिए
जो हर -पल

 एक उम्मीद की
किरण के इंतज़ार में है ...


ये दीप हर -एक के मन में
आशा -विश्वास बन कर 

जलता रहे 
जगमगाता रहे हर पल ,
आओ एक दीप जलाएँ ....

13 comments:

  1. बहुत सुन्दर प्रस्तुति
    धनतेरस और दीप पर्व की हार्दिक शुभकामनायें!

    ReplyDelete
  2. दिवाली की शुभकामनाएं
    नई पोस्ट हम-तुम अकेले

    ReplyDelete
  3. बहुत सुंदर प्रस्तुति ,,,
    दीपावली की हार्दिक बधाईयाँ एवं शुभकामनाएँ।।

    RECENT POST -: तुलसी बिन सून लगे अंगना

    ReplyDelete
  4. खुबसूरत अभिवयक्ति...... शुभ दीपावली

    ReplyDelete
  5. सुन्दरतम भाव उत्सर्जित करती प्रस्तुति दीपावली की हार्दिक बधाईयाँ एवं शुभकामनाएँ।।

    ReplyDelete
  6. सुन्दर प्रस्तुति

    ReplyDelete
  7. सार्थक प्रस्तुति |
    आपको सपरिवार दिवाली की शुभकामनाएं |

    ReplyDelete
  8. सुन्दर प्रस्तुति………

    काश
    जला पाती एक दीप ऐसा
    जो सबका विवेक हो जाता रौशन
    और
    सार्थकता पा जाता दीपोत्सव

    दीपपर्व सभी के लिये मंगलमय हो ……

    ReplyDelete
  9. बहुत ही सुन्दर रचना..
    दीपावली कि हार्दिक शुभकामनाएँ
    :-)

    ReplyDelete
  10. आओ एक दीप जलायें हर सैनिक के लिये जो है डटा सीमा पर
    हमारा प्रहरी बन कर।
    सुंदर प्रस्तुति।

    ReplyDelete
  11. .बहुत सुन्दर.. . आप को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ।

    ReplyDelete
  12. दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें .............

    ReplyDelete
  13. बहुत सुन्दर अहसास...दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनायें!

    ReplyDelete